भागलपुर : इंस्टाग्राम से दोस्ती के बाद युवती पर डाला शादी का नाजायज दबाव,केस दर्ज

भागलपुर : कोतवाली पुलिस ने एक युवती की तहरीर पर गुरुवार रात बिहार के भागलपुर जिला निवासी एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवक पर शादी के लिए नाजायज दबाव बनाने और इनकार करने पर युवती और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती ने तहरीर में बताया कि सितंबर 2023 में उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए भागलपुर (बिहार) स्थित लालू चक अंगारी निवासी गौरव तिवारी से हुई थी। लंबे समय तक दोनों में सामान्य बातचीत चलती रही।

युवती का आरोप है कि अब गौरव उस पर शादी करने का दबाव बना रहा है। शादी नहीं करने पर गौरव ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है।

आरोप यह भी है कि युवक ने सोशल मीडिया में युवती के निजी फोटो भी वायरल किए हैं। उमेश कुमार मलिक ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच महिला एसआई को सौंपी है।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर भागलपुर में प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *