भागलपुर : आरएसएस के स्तंभ रहे श्रीकृष्ण पाण्डेय का निधन

भागलपुर : करीब पांच दशक तक भागलपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्तंभ रहे श्रीकृष्ण पाण्डेय का शुक्रवार को उनके गांव जमीन (फुलवरिया) में निधन हो गया। वे 85 साल के थे। वह बाल स्वयंसेवक थे। वे बिहार सरकार की नौकरी करते थे मगर लंबे समय तक संघ की गतिविधियों के केंद्र बन रहे। मारवाड़ी पाठशाला के पास पुलिस कॉलोनी स्थित उनके क्वार्टर में मोहन भागवत से लेकर सभी प्रमुख राष्ट्रीय प्रचारक अपने प्रवास के दौरान ठहरा करते थे।

श्रीकृष्ण पांडेय के निधन की खबर सुनकर संघ के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गई। प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय सदस्य रामाशीष सिंह ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताई। संघ के सह प्रांत कार्यवाह बालमुकुंद गुप्त,विभाग बौद्धिक प्रमुख हरविंद नारायण भारती सहित अनेक कार्यकर्ता पांडेय के गांव पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित की। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के रिश्ते में बहनोई थे। उनके छोटे पुत्र योगेश पाण्डेय भागलपुर भाजपा के जिला महामंत्री हैं।

  • ये भी पढ़े..

    मोहर्रम को लेकर भागलपुर प्रशासन अलर्ट, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *