भागलपुर : अनियंत्रित होकर पोल से टकराई तेज रफ्तार कार

हवाई अड्डा के पास गोपालपुर बायपास के पास सोमवार को कार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। घटना में युवती सहित दो लोग जख्मी हो गए।

कार में छह लोग सवार थे। कार चालक और उसके बगल वाली सीट पर बैठी युवती को चोट आई है। घटना के बाद डायल 112 की टीम ने जख्मी को इलाज के लिए मायागंज स्थित अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल के आस-पास मौजूद लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार तेज थी। सामने से टोटो को आते देख कार चालक ने साइड करने की कोशिश की और उसी दौरान कार चालक नियंत्रण खो बैठा और कार पलट गई और आगे जाकर एक पोल से टकरा गई। घटना में जख्मी हुआ कार चालक बरारी इलाके के रहने वाले अधिवक्ता का पुत्र बताया जा रहा है। घटना को लेकर थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    सिवान में बेकाबू बालू लदा ट्रैक्टर गुमटी में घुसा, बुजुर्ग की मौत के बाद बवाल; पथराव में ASI समेत दो पुलिसकर्मी घायल

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पत्रकारों से मारपीट मामला: JDU सांसद अजय मंडल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अभियोजन स्वीकृति के लिए SSP ने डीएम को लिखा पत्र

    Share Add as a preferred…