भागलपुर : अकबरनगर में करंट की चपेट में आई महिला, मौत

भागलपुर : महिला की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान बादल तांती की पत्नी वीणा देवी (30) के रूप मे हुई।जानकारी के अनुसार मंगलवार को महिला वीणा देवी घर का दरवाजा बंद कर रही थी। इस दौरान बारिश होने से लोहे के दरवाजे में मोटर के तार का करंट आने लगा। जिसके चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।

जब उनके बच्चे विद्यालय से वापस लौटे तब अपनी मां को दरवाजा पर पड़ा हुआ देखा। इसके बाद इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई। महिला को तीन पुत्री व दो पुत्र है। इधर सूचना मिलने पर अकबरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस मामले में पुलिस ने परिजन द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर यूडी केस दर्ज किया है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर के छह नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने तेज की कवायद

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में ‘मेट्रो मिर्ची 2.0 मटन हाउस’ का शुभारंभ, मटन और बिरयानी प्रेमियों को मिला स्वाद का नया ठिकाना

    Share Add as a preferred…