भागलपुर:शिक्षा विभाग के कार्यालय में डीपीओ के साथ हेडमास्टर ने कुछ मारपीट,गिरफ्तार

बरारी थाना क्षेत्र के खिरनी घाट स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय में सोमवार को डीपीओ के साथ एक हेडमास्टर ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है। विभाग के अधिकारी ने बताया पूर्व में भी हेडमास्टर गलत व्यवहार मामले में विवादों में रह चुके हैं।

बताया गया उर्दू मध्य विद्यालय, घोरघट के हेडमास्टर शिव पासवान बीपीएससी से चुने गए तीन शिक्षकों के योगदान को लेकर शिक्षा विभाग पहुंचे थे। उन्होंने योगदान संबंधी दस्तावेज डीपीओ को दिया। इस पर डीपीओ ने कहा कि 21 नवंबर तक ही दस्तावेज लेने की तिथि थी, वह अब खत्म हो गई है। शिव पासवान ने कहा कि पहले भी उन्होंने शिक्षकों को भेजा था, लेकिन कार्यालय में कार्य नहीं हुआ था। इस पर डीपीओ ने कहा कि जिले के सभी स्थानों से शिक्षकों का दस्तावेज 21 नवंबर तक आया। इसके लिए अतिरिक्त काउंटर भी बनाए गए थे।

डीपीओ ने बताया कि इस बात पर ही शिव पासवान उनको बुरा-भला कहने लगे। जब इसका विरोध किया तो उसने मुंह पर मुक्का चला दिया। उसने जान से मारने और एससी, एसटी के झूठे केस में फंसा देने की धमकी दी। विभागीय कर्मचारियों ने बीच बचाव कर किसी तरह उन्हें बचाया। बरारी थानेदार कमाल ने बताया कि डीपीओ के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपित शिक्षक को मंगलवार को जेल भेजा जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के नए डीडीसी रवि राकेश ने संभाला पदभार, विकास योजनाओं को गति देने पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *