भागलपुर:महिला ने फंदे से झूमकर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त

महिला ने फंदे से झूमकर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त, एफएसएल की टीम जुटी जांच में

भागलपुर के परवत्ती मोहल्ले के काली मंदिर के पीछे नंदन मंडल की पत्नी जूली देवी ने दुपट्टा गले में बांधकर पंखे से झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, हालांकि इस घटना के कारण का अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है, मृतक युवती के पति टाइल्स मार्बल का काम किया करते हैं। मृतिका के पति नंदन मंडल ने बताया कि सुबह 9:00 बजे के लगभग हमलोग सामान्य दिनों की तरह खाना पीना खाकर अपने काम पर जा रहे थे तभी रास्ते में पड़ोसियों का फोन आया की आपकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली है यह सुनते ही हम लोग वापस घर आए तो देखा की हमारी पत्नी फंदे से लटकी हुई है जबकि मेरी पत्नी का ना तो मेरे से किसी तरह का झगड़ा है और ना ही मेरे परिवार वालों में किसी से झगड़ा है। वही मौके पर विश्वविद्यालय थाना की पुलिस पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं पुलिस प्रशासन के द्वारा एफएसएल की टीम को सूचना दी गई है एफएसएल की टीम भी जांच में जुट गई है ।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में जल्द शुरू होगा कामकाजी महिला छात्रावास-सह-सखी निवास, 50 महिलाओं को मिलेगी सुरक्षित आवासीय सुविधा

    Share Add as a preferred…

    पीएमएफएमई योजना से भागलपुर की जीविका दीदियां बन रहीं आत्मनिर्भर, खाद्य प्रसंस्करण कारोबार को मिल रही नई उड़ान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *