भागलपुर:भाभी पर जानलेवा हमला कर थाने पहुंचा युवक, बोला: मुझे गिरफ्तार कर लो

भागलपुर:मैंने अपनी भाभी को मार दिया है। मुझे गिरफ्तार कर लीजिए। कजरैली थाना पहुंचे युवक ने जब पुलिस से ऐसा कहा तो सभी सकते में पड़ गए।कजरैली थाना क्षेत्र के बेलसीरा के रहने वाले आरोपी देवर आशीष को तुरंत पुलिस हिरासत में लिया गया और घटना की जानकारी लेने पुलिस पहुंची। देवर आशीष के जानलेवा हमले में उसकी भाभी रॉकी देवी बच गई और गंभीर हालत में उसका मायागंज में इलाज किया जा रहा है।

परिजन कारण नहीं बता रहे, पति रहता है बाहर जख्मी महिला के साथ मायागंज में मौजूद उसके ससुर महेश दास ने बताया कि उनके छोटे बेटे ने बहू पर हमला किया था। घटना का कारण के बारे में वह कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ। यह बताया कि महिला का पति बेटा कुंदन बाहर रहकर काम करता है। महिला के सिर में हमला करने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। जख्मी महिला का हाल जानने व पूछताछ के लिए कजरैली थानेदार मिथिलेश चौधरी गुरुवार को मायागंज पहुंचे। उन्होंने कहा कि जख्मी महिला का बयान नहीं हो सका है इसलिए केस दर्ज नहीं किया गया है पर उसके आरोपी देवर को हिरासत में रखा गया है।

  • ये भी पढ़े..

    उद्घाटन के चार दिन बाद ही क्षतिग्रस्त हुआ 26.40 करोड़ का आरओबी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…