भागलपुर:प्राचार्य का मोबाइल बंद,छेड़छाड़ मामले में खोज रही पुलिस

सेंट जोसेफ स्कूल के प्राचार्य ने खुद को बचाने के लिए पिछले एक महीने से अपना मोबाइल बंद कर रखा है। उन्हें शायद इस बात की आशंका थी कि उनके विरुद्ध कार्रवाई हो सकती है। उनके किसी दूसरे मोबाइल की जानकारी भी स्कूल से पुलिस वालों को नहीं मिल सकी है।

सेंट जोसफ स्कूल में नौवीं की छात्रा के साथ दो खेल शिक्षकों ने गलत करने की कोशिश की थी। इस मामले में दोनों शिक्षक तो सलाखों के पीछे हैं, लेकिन स्कूल के प्राचार्य की तलाश में ललमटिया पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस प्राचार्य के तमाम रिश्तेदारों और करीबी लोगों का चिह्वा खंगालने में जुट गई है। संभवत पुलिस टीम दिल्ली, केरला सहित अन्य राज्यों में भी दबिश देने पहुंचने वाली है। वहीं केस की आईओ एसआई प्रतिमा कुमारी के अस्वस्थ रहने से अनुसंधान व पुलिसिया कार्रवाई में थोड़ी रुकावट आई है। आईओ ने जल्द प्राचार्य की गिरफ्तारी का दावा किया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *