भागलपुर:पीरपैंती में भू माफिया का दबदबा, गरीब व निःसहाय लोगों को किया बेघर, पीड़ित पहुंचे जिलाधिकारी के पास

भागलपुर के पीरपैंती बाराहाट में भू माफिया का काफी आतंक है। वहां माफियाओं ने 12 से 15 परिवारों को घर से बेदखल कर दिया है। इतना ही नहीं जबरन सभी परिवारों के नाम नोटिस जारी करवा कर प्रशासन से बल प्रयोग कर कर घर भी खाली कर दिया है। सभी पीड़ित परिवार वाले आज अपनी न्याय की गुहार लगाने के लिए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन से मिलने पहुंचे।

वहीं जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने आवेदन लेते हुए उन लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द इस पर संज्ञान लेकर जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि इस ठंड भरे मौसम में अब अचानक हम लोगों के माथे से छत छीन लिया गया। आखिर हम लोग कैसे रहे कैसे परिवार का गुजर बसर करेंगे। सभी पीड़ित परिवारों के समर्थन में स्थानीय लोगों ने भी उनके साथ देते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचे।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…