भागलपुर:नाथनगर में नाबालिग से दुष्कर्म, केस दर्ज

भागलपुर : नाथनगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम साढ़े छह बजे एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप पड़ोसी पर लगा है। कहा जा रहा है कि पत्ता चुनने के बहाने बच्ची को ले जाकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। नाबालिग की चाची ने मंगलवार को नाथनगर थाने में पहुंचकर आरोपित युवक सिंटू पोद्दार के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।

नाथनगर इंस्पेक्टर राजरतन ने बताया कि लिखित शिकायत पर पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है।

  • Related Posts