भागलपुर:डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, केस दर्ज

भागलपुर:नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसको लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक पक्ष के मधुरापुर निवासी नागेश्वर यादव ने गांव के ही बीरबल यादव समेत दो अज्ञात के विरुद्ध गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

वहीं दूसरे पक्ष के बीरबल यादव ने नागेश्वर यादव, प्रीतम यादव समेत दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। आईओ दारोगा मुकेश कुमार यादव मामले की जांच कर रहे हैं। ओपी अध्यक्ष रमेश कुमार सहा ने बताया कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    सावन से पहले महिलाओं का सम्मान: जिछो शिव मंदिर परिसर में हजारों महिलाओं के बीच साड़ी वितरण

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला-2026: सुल्तानगंज में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, गंगा घाट और प्रमुख मार्ग कराए गए खाली

    Share Add as a preferred…