भागलपुर:जमीन विवाद को लेकर भागलपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार लोग गंभीर रूप से घायल

भागलपुर: मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के भतोरिया गांव में खेत के पटवन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले।घटना में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने घायल को इलाज के लिए नाथनगर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उनका इलाज जारी है।

घायल में नाबालिक बच्चों को भी छोटे आई है। जिससे कि वह गंभीर रूप से घायल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। एक पक्ष के भोला यादव का कहना है कि यह जमीन मेरा है तो दूसरे पक्ष के पिंटू यादव का कहना है कि उसके मां के नाम से जमीन है। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।

इधर, घायल पिंटू यादव ने बताया कि खेत पटवन कर रहे थे इसी दौरान चार की संख्या में आए भोला यादव, राकेश कुमार, पुतुल देवी एवं किशन यादव ने हम लोगों के साथ मारपीट किया है घटना में अमित कुमार,पिंटू यादव अमृता देवी, लड्डू यादव गंभीर रूप से घायल है। जिसको इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • Related Posts

    भागलपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत; इलाके में सनसनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर नगर निगम का ‘स्मार्ट’ बजट! 2026-27 के लिए विकास का रोडमैप तैयार; जाम और जलजमाव से मुक्ति के लिए खुलेगा तिजोरी का द्वार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading