भागलपुर:एप डाउनलोड करवाकर खाते से निकाल लिए एक लाख

साइबर ठग ने मोबाइल फोन में टीम व्यूवर क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड कराके 10 रुपये बिजली बिल जमा करते ही बैंक खाते से 99 हजार 180 रुपये गुरुवार को अवैध निकासी कर ली।

मामले में नगर परिषद सुल्तानगंज के पूर्व पार्षद आदर्श नगर मोहल्ला निवासी सुभाष पोद्दार ने यूको बैंक शाखा सुल्तानगंज व थाने में आवेदन दिया है। पूर्व पार्षद ने बताया कि मेरे मोबाइल पर 8431658405 नंबर से एक फोन आया। रिसीव करने पर बिजली बिल बकाया होने तथा टीम व्यूवर क्विक सपोर्ट एप मोबाइल में डाउनलोड कर बकाया बिजली बिल का भुगतान करने की बात कही गई। बिजली बिल बकाया नहीं रहने के बावजूद भी मैंने बिजली न कटे, उसके बताए एप डाउनलोड कर 10 रुपये खाते से स्थानांतरित कर दिया। इसके बाद 49,590 रुपये दो बार में कुल 99,180 रुपये मेरे खाते से अपने आप ही स्थानतरित हो गया।

Related Posts

भागलपुर में सजेगा ‘राम दरबार’! लाजपत पार्क के पास 25 मार्च से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव; अयोध्या की तर्ज पर विराजेंगे रामलला, 4 दिनों तक मचेगी धूम

HIGHLIGHTS: सिल्क सिटी में ‘अयोध्या’…

Continue reading
ईद मिलन समारोह में गूंजा भाईचारे और एकता का संदेश, जेड हसन बोले—“ईद मोहब्बत का पैगाम देती है”

भागलपुर, 23 मार्च 2026: भागलपुर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *