बैंकों में ठगी करनेवाले पटना के पांच शातिर वाराणसी में गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच और सारनाथ पुलिस ने बैंकों में ग्राहकों से हेराफेरी कर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गैंग के पांच शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया।

एडीसीपी वरुणा जोन सरवणन टी. ने गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में जानकारी दी। बताया कि सभी को गुरुवार को फरीदपुर रिंग रोड अंडरपास से पकड़ा गया। आरोपियों में बिहार के पटना के बिहटा गोरया निवासी जितेन्द्र कुमार, हरेन्द्र तिवारी, रंजन मिश्रा, राजेश्वर तिवारी, बख्तियारपुर निवासी रवि मिश्रा हैं। इनके पास से 03 मोबाइल, 02 बाइक, 1.2 लाख रुपये नगद बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह है, जो बिहार, यूपी समेत अन्य प्रदेशों के शहरों में जाकर बैंकों के बाहर लोगों को झांसा देकर रुपये उड़ा देते थे।

उनके पैसे फटे होने, नकली होने या बड़ी नोट के बदले छोटी नोट देने की बात कहकर रुपये बदल देते थे। बताया कि बीते सात मई को सारनाथ के लेढ़ूपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा ठगी की थी। इसके अलावा चौबेपुर, गाजीपुर में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में सारनाथ प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, क्राइम ब्रांच प्रभारी मनीष कुमार मिश्र आदि शामिल थे।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…