बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं का मतदान को लेकर जोरदार जोश, कोई व्हीलचेयर से आया तो किसी को गोद में उठाकर लाया

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को बिहार में पांच संसदीय सीटों पर वोटिंग हो रही है. वोटिंग को लेकर युवा मतदाता हों या फिर फर्स्ट टाइम वोटर्स उनका उत्साह चरम पर है. वहीं बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता भी मतदान को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों से मतदान की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें लोकतंत्र के महापर्व के विविध रंग देखने को मिले हैं. इसमें जहाँ युवा मतदाता अपनी बार वोटिंग को लेकर जोश से लबरेज दिखे वहीं दिव्यांग की अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य को लेकर पूरी सजगता से खड़े दिखे हैं. इतना ही चलने फिरने से लाचार बुजुर्ग मतदाता को कोई गोद में उठाकर ला रहा है तो कोई कंधा देकर. सीतामढ़ी, सारण, हाजीपुर, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में सुबह के 11 बजे तक 21.11 फीसदी मतदान भी हो चुका है।

  • Related Posts

    दरभंगा के हरिनगर में बवाल का VIDEO आया सामने: बकाया पैसे के विवाद से शुरू हुआ झगड़ा, बाद में दो पक्ष भिड़े; 70 नामजद, 12 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    मारवाड़ी कॉलेज में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे छात्र, नेताओं ने युवा भागीदारी पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading