बीमार होने के बाद भी सारिका ने UPSC में कर दिया कमाल, व्हीलचेयर पर देने गयी इंटरव्यू, IAS बन लहराया परचम

23 साल की लड़की ने पास की UPSC परीक्षा, सिर्फ दो अंगुलियां करती हैं काम, दिलचस्प है सफलता की कहानी

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE)2023 रिजल्ट जारी होने के बाद इसे पास करने वालों की कई संघर्षपूर्ण कहानियां आ रही हैं. केरल की रहने वाली रहने वाली सारिका ने भी पास की है. सारिका ने यूपीएसससी 2023 में भले ही 922वीं रैंक हासिल की है, लेकिन उनका संघर्ष जानने के बाद हर कोई सेल्यूट करेगा.

सारिका सेरेब्रल पॉल्सी नाम की बीमारी से ग्रस्त हैं. जिसमें व्यक्ति की मानसिक क्षमता प्रभावित होती है. साथ ही मूवमेंट करने में काफी मुश्किल होती है. बॉडी का पॉश्चर भी ठीक नहीं रहता. इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति जन्म से पहले ही इसका शिकार हो सकता है. सारिका ने इस मुश्किल बीमारी से जूझते हुए भी यूपीएससी क्रैक किया. उन्होंने इसे कभी अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया.

रिपोर्ट के अनुसार 23 साल की सारिका का दायां हाथ पूरी तरह काम नहीं करता. जबकि बाएं हाथ की सिर्फ तीन अंगुलियां काम करती हैं. बाकी की दो अंगुलियों से ही वह मोटर से संचालित होने वाली वील चेयर का यूज चलने-फिरने के लिए करती हैं.

रिपोर्ट के अनुसार सारिका ने यूपीएससी इंटरव्यू के लिए दिल्ली तक वील चेयर के साथ गई थीं. इस दौरान साथ में उनके पिता भी थे. वह बेटी का हौसला बढ़ाने कतर से आए थे. सारिका ने बताया कि इंटरव्यू में उनसे ग्रेजुएशन सब्जेक्ट और उनके जिले कोझिकोड के बारे में अधिक सवाल पूछे गए थे.

  • Related Posts

    आंध्र प्रदेश में ‘सफेद जहर’ का कहर! मिलावटी दूध पीने से 16 की मौत; किडनी फेल होने से मचा हड़कंप, लैब रिपोर्ट में ‘एथिलीन ग्लाइकॉल’ का खुलासा

    HIGHLIGHTS: पूर्वी गोदावरी जिले में…

    Continue reading
    रक्सौल बॉर्डर पर सनसनी! कोलकाता के दंपती ने वीरगंज के होटल में लगाई फांसी; 5 दिन पहले बंगाल से आकर रुके थे पति-पत्नी

    HIGHLIGHTS: नेपाल के नवदुर्गा लॉज…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *