बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या : दो बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम : मंत्री के थे करीबी

पुरानी रंजिश को लेकर एक बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बदमाशों ने मंत्री के करीबी बीजेपी नेता पर गोलियां बरसाईं, जिससे मौके पर ही बीजेपी नेता की मौत हो गई। इस घटना के बाद सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया है। घटना मध्य प्रदेश के इंदौर की है।

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी नेता मोनू कल्याणे को बदमाशों ने एमजी रोड थाना क्षेत्र के चिमनबाग इलाके में गोली मार दी है। दो बदमाशों पीयूष और अर्जुन पर गोली मारने का आरोप लगा है। घायल बीजेपी नेता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोनू कल्याणे भगवा यात्रा की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी।

इस घटना को शनिवार की देर रात अंजाम दिया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि भाजयुमो नेता मोनू कल्याणे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के काफी करीबी थे। मोनू भगवा यात्रा के लिए जगह-जगह पोस्टर लगवा रहे थे, तभी बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और उन्हें गोली मार दी। पुलिस दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

  • Related Posts

    दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading