बिहार : 22 जुलाई को पेश होगा प्रथम अनुपूरक बजट

पटना। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान 22 जुलाई को प्रथम अनुपूरक बजट पेश होगा, जबकि 25 को इस पर मुहर लगेगी। बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 22 जुलाई से 26 जुलाई तक संचालित होगा।

दोनों सदनों में इस दौरान पांच-पांच बैठकें होंगी। विधानसभा के सचिव राजकुमार ने सोमवार को सत्र की अधिसूचना जारी कर दी। पहले दिन राज्यपाल की ओर से प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणीकृत प्रतियों को सदन पटन पर रखा जाएगा। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2024-25 का प्रथम अनुपूरक बजट पेश होगा। दूसरे दिन 23 व 24 जुलाई को राजकीय विधेयक व अन्य राजकीय कार्य होंगे। जबकि, 25 जुलाई को प्रथम अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद होगा और मतदान होगा। इसी क्रम में विनियोग विधेयक पर भी मुहर लगेगी। सत्र के अंतिम दिन 26 जुलाई को गैर सरकारी संकल्प पेश किए जाएंगे।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…