बिहार : सूबे में ठनका गिरने से पांच लोगों की मौत

पटना। सूबे के तीन जिलों में सोमवार को ठनका गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों के जख्मी होने और एक मवेशी के मरने की भी सूचना है। जानकारी के अनुसार बक्सर में सोनवर्षा ओपी के अलग-अलग गांवों में ठनका गिरने से तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों में प्रिंस कुमार (12 वर्ष) और अंगद कुमार (19 वर्ष) तथा अमेहता गांव निवासी अंकित कुमार (9वर्ष) के रूप में हुई है।

रोहतास के नोखा के ठेकही बलीरामपुर गांव में आरबी सिंह की ठनका की चपेट में आकर मौत हो गई। कैमूर के भगवानपुर थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव में 35 वर्षीया पत्नी मीना देवी झुलस गई। गया के कोंच प्रखंड में 40 वर्षीय रंजन यादव की जान चली गई।

  • Related Posts

    जंग के साये में बुझी बिहार के लाल की जिंदगी: मर्चेंट नेवी कैप्टन राकेश रंजन सिंह का निधन, परिवार में मातम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सोने की चमक फीकी: 1983 के बाद सबसे बड़ी गिरावट, जानिए क्यों टूटा गोल्ड मार्केट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading