बिहार विशेष विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्षों की छूट

बिहार विशेष विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्षों की छूट दी गई है। इसके साथ ही कई नए विषय के अभ्यर्थियों को शामिल करने का निर्णय लिया गया है। इस बाबत शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशक मिथिलेश मिश्र ने बुधवार को बिहार बोर्ड को पत्र लिखा है। 7279 पदों के लिए परीक्षा होनी है।

पत्र में कहा गया है कि राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति, स्थानांतरण, एवं सेवा शर्त) नियमावली 2023 में है कि इसके लागू होने के बाद अधिकतम आयु सीमा में दस वर्ष की छूट दी जाएगी। न्यूनतम 50 अंकों के साथ मान्यता प्राप्त विवि से स्नातक संग बीसीए, बीएससी बॉयोटेक्नोलॉजी, बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग से स्नातक ( विज्ञान और गणित की विशेषज्ञता) और सांख्यिकी विषय में स्नातक योग्यताधारी को भी आवेदन करने की छूट दी जाए।

  • Related Posts

    ईद के बाद सियासी हलचल: गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के आवास पहुंचे निशांत कुमार, बंद कमरे की बैठक से बढ़ी चर्चा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में बड़ा बदलाव: अब 24 घंटे में मिलेगा मृत्यु प्रमाणपत्र, पंचायत स्तर पर होगी डिजिटल व्यवस्था

    Share Add as a preferred…

    Continue reading