बिहार में हुई झमाझम बारिश, ठनका से पांच मरे

पूर्वी बिहार के भागलपुर, मुंगेर और जमुई जिले में मंगलवार की दोपहर झमाझम बारिश हुई। इससे एक ओर जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली वहीं बारिश के दौरान हुए वज्रपात से पाच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में भागलपुर और मुंगेर के दो-दो व जमुई का एक व्यक्ति शामिल है।

भागलपुर के कजरैली के दराधी बहादुरपुर गांव में ठनका से चपरासी दास के 49 वर्षीय किसान पुत्र संजीव कुमार दास की मौत हो गई। वहीं कहलगांव के अमडंडा थाना की माधोपुर बथानी पंचायत के पैरीयक गांव में खेत में काम कर रहे है किसान 54 वर्षीय मोहम्मद इरफान की वज्रपात से मौत हो गई। मुंगेर के टेटियाबंबर में वज्रपात की चपेट में आने से पतघाघर निवासी 30 वर्षीय बौनू यादव की जान चली गई। वहीं गंगा पार दियारा से घर आने के दौरान वज्रपात की चपेट में आकर कल्यानटोला भेलवा गांव निवासी 59 वर्षीय दिनेश सिंह की मौत हो गई। जमुई के सिमुलतला में वज्रपात की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक सिमुलतला के कनौदी गांव निवासी कुर्बान अंसारी का सात वर्षीय पुत्र फैजान अंसारी था।

Related Posts

बर्तन को लेकर घर में बवाल: पत्नी ने 112 पर कॉल कर बुला ली पुलिस, सुनकर हैरान रह गए जवान

Share Add as a preferred…

Continue reading
राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी संकट: आरजेडी और कांग्रेस में बढ़ी खींचतान, बागी विधायकों पर कार्रवाई को लेकर असमंजस

Share Add as a preferred…

Continue reading