बिहार में शराबबंदी पूर्णरूपेण फेल,बिहार सरकार है जहरीली शराब से मौत की जिम्मेदार:शाहनवाज हुसैन

जहरीली शराब से सीतामढ़ी में पांच लोगों की मौत पर सैयद शाहनवाज हुसैन बिहार सरकार पर जमकर बरसे

 

शाहनवाज ने कहा- बिहार में शराबबंदी पूर्णरूपेण फेल , बिहार सरकार है जहरीली शराब से मौत का जिम्मेदार

 

भागलपुर: बिहार के सीतामढ़ी में पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है, आसंका जताई जा रही है कि सभी की जहरीली शराब पीने से मौत हुई है, वहीं मृतक के परिजन इस संबंध में कुछ भी बताने से बचते दिख रहे हैं जहां पांच मृतकों में दो शव को परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया है, फिलहाल पुलिस मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है, इसको लेकर राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन जमकर बिहार सरकार पर बरसे और नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार की शराब बंदी पूर्णरूपेन फेल है, पहले लोग दुकान जाकर शराब की बिक्री किया करते थे अब होम डिलीवरी से घर तक शराब पहुंचाया जाता है यह कैसा शराब बंदी, बिहार में शराबबंदी का सिर्फ ढकोसला है दिखावा है, बिहार सरकार शराबबंदी पर पूर्ण रूपेण फेल है। जहरीली शराब से जितने लोगों की मौत हो रही है उसके जिम्मेदार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *