बिहार में भ्रष्टाचार है, बिना पैसे का नहीं होता कोई काम – शक्ति यादव

पटना : बीजेपी कोटे से बिहार सरकार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल के बयान पर राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने पलटवार किया है। शक्ति यादव ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार है, बिना पैसे का कोई काम नहीं होता है। यह बातें जब हमलोग कहते थे तो सरकार के लोगों को मिर्ची लगती थी। उन्होंने कहा कि अब तो बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने आईना दिखा दिया न कि बिना पैसे के बिहार में कोई काम नहीं होता है।

मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने आगे कहा कि आज बिहार संस्थागत भ्रष्टाचार के रास्ते से गुजर रहा है। बिहार में माइंडलेस गवर्नमेंट है। जब महागठबंधन से सुधाकर सिंह कृषि मंत्री थे और भ्रष्टाचार पर सवाल खड़ा किया था तो पूरी इर्द-गिर्द रहने वाले लोग बेचनी ऐसे करते थे जैसे कि बेचैनी का गोली खा लिया था। आज बिहार के सत्ता में बैठे लोगों का एक बकार तक नहीं निकलता है। बिहार में संस्थागत भ्रष्टाचार था और है, इस बात को कोई नकार नहीं सकता। बिहार में संस्थागत भ्रष्टाचार आज सरकार का पहला एजेंडा है।

  • Related Posts

    पटना: नियोजन भवन में असिस्टेंट डायरेक्टर 5 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading