बिहार में भाजपा का नहीं है कोई वजूद : जदयू विधायक गोपाल मंडल

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने एक बड़ा बयान देकर बिहार की सियासत में खलबली मचा दी है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा का कोई वजूद नहीं है। बता दें कि गोपाल मंडल इस तरह के बयान देने के लिए जाने जाते हैं। वह इस तरह के बयान देकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।

जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे का दिमाग खराब हो गया है। वह लंद का फंद बोलते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही होगा और नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे। गोपाल मंडल ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह टिक्की वाला कौन है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…