बिहार में फिर बदलेगा मौसम:कल से 15 जिलों में आंधी-पानी और वज्रपात की चेतावनी

बिहार में आंधी-पानी की गतिविधियां जारी है। बंगाल की खाड़ी से सिक्किम होते हुए प्रदेश में आ रही नमीयुक्त हवा के कारण शुक्रवार को भी मौसम के मिजाज में नरमी बनी रही। मौसम विभाग ने रविवार को 15 जिलों में आंधी- पानी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

वहीं, शनिवार को राज्य के उत्तरी भाग में कुछ जगहों पर आंशिक बारिश हो सकती है। इस दौरान पटना व आसपास क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों गरज के साथ छिटपुट वर्षा हो सकती है। रविवार को आंधी-पानी और वज्रपात का जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है उनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका शामिल हैं। यहां 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। 13 मई तक प्रदेश में आंधी- पानी की आशंका है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हुई वर्षा के कारण मौसम अनुकूल बना हुआ है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…