बिहार में पारा 48 पार, गया में 54 साल का टूटा रिकॉर्ड

सूरज की प्रचंड किरणें और शुष्क पछुआ के प्रवाह से राज्य के 15 शहरों में हीट वेव की स्थिति हो गई है। इनमें दस शहरों में भीषण लू की जबकि पांच शहरों में लू की स्थिति है।मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बिहार के जिले गर्मी से अधिक बेहाल हैं। बुधवार को औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन में बिहार के किसी शहर का अधिकतम तापमान है। पटना का अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं गया में अधिकतम तापमान का 54 साल का रिकॉर्ड टूट गया। बुधवार को गया का अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री रहा। इससे पहले 14 मई 1970 को गया का अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री दर्ज किया गया था। इधर पटना न्यूनतम तापमान के उच्च स्तर पर पहुंचने से गर्म रात की चपेट में आ गया हैं। पटना का अधिकतम तापमान 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

गर्म रात का कहर झेल रहा है पटना पटना में भी दिन में प्रचंड गर्मी है। हीट वेव जैसे हालात बने हुए हैं। यहां गर्म रात की स्थिति बन गई है। सुबह में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री पार कर गया है। लोगों को जागते ही वातावरण में तपिश का एहसास हो रहा है। आम लोगों से लेकर पशु पक्षी तक बेहाल हैं। मॉर्निंग वॉकरों की कमी पार्कों में दिखने लगी हैं। मंडी मौन है और सड़कों पर सन्नाटा। पंखा और कूलर फेल हो गया है। दिनभर एसी के पास बैठे रह रहे हैं। लोग शीतल पेय से गला तर कर चिकित्सीय निर्देशों का पालन कर रहे हैं।

गया, शेखपुरा, डेहरी एवं विक्रमगंज (रोहतास), बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, नवादा, राजगीर, जीरादेई (सीवान) और अरवल में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार दर्ज किया गया। गया, शेखपुरा, जमुई, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, बेगूसराय, नवादा, अरवल, बिक्रमगंज (रोहतास) भीषण लू की चपेट की रहे वहीं डेहरी(रोहतास), वैशाली, पुपरी(सीतामढ़ी), जीरादेई(सीवान), मुंगेर में हीट वेव लू की स्थिति रही।

फिलहाल विशेष राहत नहीं, सतर्कता बरतें मौसम विभाग

मौसम विभाग के अनुसार शुष्क हवाओं के प्रवाह से आसमान साफ है। सूरज की किरणों के पृथ्वी तक पहुंचने में विशेष अवरोध नहीं है। सूबे में बारिश का कोई चिह्नित सिस्टम भी नहीं है। इस वजह से प्रचंड तापमान की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने वर्तमान मौसमीय परिस्थिति को देखते हुए लोगों को सतर्कता बतरने की अपील की है। एक जून को अधिकतम तापमान में कुछ जगहों पर आंशिक कमी आ सकती है। उत्तर बिहार में छिटपुट बारिश के भी आसार हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बांकीपुर उपचुनाव ने बढ़ाई सियासी हलचल, प्रशांत किशोर की एंट्री के बाद सम्राट-नीतीश की मुलाकात चर्चा में

    Share Add as a preferred…

    राजद स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का संदेश, बोलीं- ‘लालूवाद जनता के अधिकारों की लड़ाई का नाम’

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *