बिहार में पछुआ से बढ़ने लगी ठंड

पछुआ का प्रवाह बढ़ने से सूबे में दो दिनों में ठंड बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान में बताया गया है कि तापमान में तेजी से गिरावट से कुछ जिलों में ठंड में काफी बढ़ोतरी होगी।

दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में कोल्ड डे के हालात बन सकते हैं। बुधवार को पछुआ की तेजी से पटना सहित 18 शहरों के अधिकतम तापमान में कमी आई। इससे पहले छह शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उत्तर बिहार की ओर कई जिलों में घना कोहरा देखा गया, जबकि दक्षिण बिहार में पछुआ के प्रभाव से आंशिक से मध्यम कोहरे की स्थिति रही। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बांका में 24.9 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। पटना में पिछले दो दिनों से पछुआ और उत्तर पछुआ के प्रवाह में तेजी आई है। अगले दो तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कमी आने से पटना में भी ठंड बढ़ेगी।

इन शहरों के अधिकतम तापमान में आई कमी सुपौल में 3.7 डिग्री, फारबिसगंज में 4.6 डिग्री, अररिया में 3.7 डिग्री, अगवानपुर में तीन डिग्री, दरभंगा में 1.4 डिग्री, मोतिहारी में 3.4 डिग्री, गोपालगंज में दो घंटे, गोपालगंज में दो डिग्री, वाल्मीकिनगर में 2.2 डिग्री, दरभंगा में 1.4 डिग्री की कमी आई। वैशाली, पटना, डेहरी, कैमूर, बक्सर, पूर्णिया व अन्य शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।

  • Related Posts

    सहरसा में फिर सिर उठा रही गैंगवार? मीरा टॉकीज के पास छोटू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद से जुड़े तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ERWWO मालदा की पहल: महिला कर्मचारियों के सम्मान और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आयोजित हुए कई कार्यक्रम

    Share Add as a preferred…

    Continue reading