बिहार में दलित परिवार पर टूटा दबंगों का कहर: छोटी सी बात पर महिला और उसके पति को निर्वस्त्र कर पीटा, मुंह में किया पेशाब

बिहार के मुजफ्फरपुर में दबंगों ने एक दलित परिवार के साथ हैवानियत की है। आपसी विवाद के बाद दबंगों ने दंपति को निर्वस्त्र कर पीटा और बाद में दलित महिला के पति के मुंह में पेशाब किया। शर्मसार कर देने वाली घटना मनियारी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, महादलित टोले में पड़ोसी की बेटी की शादी में बारात आनी थी। बाराती को आने में कोई कठिनाई नहीं हो, इसके लिए कीचड़ से सनी पगडंडी को सभी टोला निवासियों ने मिट्टी डालकर चलने लायक बनाया था। इसी विवाद को लेकर हमलावरों के साथ पहुंचे आरोपियों ने ब्रह्म स्थान पर बैठे पीड़ितों के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट की और चाकू से सिर पर हमला कर दिया।

इस दौरान दबंगों ने एक दंपति को निर्वस्त्र पर बेरहमी से पीटा और बाद में उनके मुंह में पेशाब कर दिया। ग्रामीणों को आते देख सभी दबंग घर में आग लगाकर लगाकर मार देने की धमकी देने लगे और वहां से फरार हो गए। पीड़ित दंपती ने मनियारी थाने में गांव के ही दबंग बाप-बेटा को नामजद करते हुए तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्टिव हुई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मनियारी थानेदार देवव्रत कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। अभियुक्तों पर लगे सभी आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जायेगी।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…