बिहार में जल्द शुरू होगी झमाझम बारिश, IMD ने कहा – सतर्क रहने की जरूरत

कल यानी गुरुवार को बिहार में मॉनसून ने दस्तक दे दी। मौसम विभाग ने कहा कि मालदा, भागलपुर और रक्सौल से होकर इसकी एंट्री हुई है। इसके साथ ही अब धीरे-धीरे प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी इसका प्रभाव दिखने लगा है। राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश हुई है।

मौसम विज्ञान केन्द्र ने बताया कि, दक्षिण पश्चिम मॉनसून का आगमन 20 जून 2024 को राज्य में हो गया है। मॉनसून का प्रभाव राज्य के उत्तर और पूर्वी हिस्सों में देखा जा सकता है।मॉनसून की उत्तरी सीमा मालदा भागलपुर और रक्सौल से होकर गुजर रही है।

वहीं, भागलपुर, खगड़िया, समस्तीपुर, कटिहार, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधुबनी, सहरसा, दरभंगा, मधेपुरा, पूर्णिया जमुई, बांका, भागलपुर में जमकर बारिश हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक वज्रपात के साथ बारिश होगी ऐसी स्थिति में सावधान रहने की जरूरत है।

मौसम विभाग ने कहा कि बिजली चमकने या गरगराहट की आवाज सुनाई देने पर लोगों को पक्के घर में शरण लेना चाहिए। पेड़ों के नीचे और विशेष रूप से अलग-थलग पेड़ों के नीचे आश्रय न लें। कंप्यूटर, लैपटॉप, गेम सिस्टम, वॉशर, ड्रायर, स्टोव, रेफ्रिजरेटर, टेलीविजन, एयर कंडीशनर या बिजली के आउटलेट से जुड़ी किसी भी वस्तु जैसे बिजली / इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को मुख्य बिजली आपूर्ति से अनप्लग करें।

  • ये भी पढ़े..

    पटना में 23 हजार से अधिक वाहन ब्लैकलिस्ट, परिवहन विभाग की सख्ती बढ़ी

    Share Add as a preferred…

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CBI जांच की मांग पर आज सुनवाई

    Share Add as a preferred…