बिहार में एक और पुल नदी में समाया, देखिये छपरा में कैसे भरभराकर गिरा पुल

बिहार में पुलों के धराशायी होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा घटना छपरा की है जहां बुधवार को देखते-देखते एक पुल भरभराकर गिर पड़ा. बताया जाता है कि पुल पुराना था और बारिश के दौरान नदी में समा गया. पुल गिरने की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

चालू हालत में था पुलः जानकारी के मुताबिक ये पुल घटना सारण जिले के लहलादपुर प्रखंड के जनता बाजार में बना था. ये पुल बाबा ढूंढ नाथ मंदिर जाने का मुख्य रास्ता था. स्थानीय लोगों के मुताबिक “जनता बाजार में दो समानांतर पुल बने हुए हैं. दोनों पुल काफी पुराने हैं. इनमें से ही एक पुल बुधवार को बारिश के दौरान भरभरा कर गिर पड़ा.”

पुल गिरने का हो गया था अंदेशाः बताया जाता है कि तेज बारिश के कारण नदी में पानी बढ़ गया था और नदी का पानी पुल के पिलर के पास हुए गड्ढे में तेजी से भर रहा था. जिसके बाद लोगों को ये अंदेशा हो गया था कि पुल कभी भी गिर सकता है. पुल गिरने के समय काफी लोग मौके पर जमा भी हो गए थे और कई लोगों ने पुल गिरने की घटना का वीडियो भी बनाया।

मौके पर पहुंचे अधिकारीः जो पुल नदी में समाया, उस पुल से ही बड़ी संख्या में लोग बाबा ढूंढ नाथ मंदिर में दर्शन के लिए आवाजाही करते थे, हालांकि गनीमत रही कि उस समय पुल पर आवाजाही बंद थी. पुल गिरने की घटना की खबर मिलते ही स्थानीय जनता बाजार थाना की पुलिस,प्रखंड विकास पदाधिकारी लहलादपुर और अन्य वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए. अधिकारियों के निर्देश पर पुल के चारों तरफ बैरिकेडिंग की जा रही है. आखिर पुल गिरने की असली वजह क्या रही इस पर कोई भी अधिकारी बोलने से बच रहा है.

Related Posts

दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

Share Add as a preferred…

Continue reading
भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

Share Add as a preferred…

Continue reading