बिहार में एक और पुल की जल समाधि: देखते ही देखते धराशायी हो गया सड़क के बीच बना पुल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बिहार में पुलों के ध्वस्त होने का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले 22 दिन के भीतर अबतक 15 पुल-पुलिया धराशायी हो चुके हैं। लगातार पुलों के गिरने को लेकर विपक्ष डबल इंजन सरकार पर हमलावर है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तो जैसे सरकार के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया है।

दरअसल, सहरसा के महिषी प्रखंड अंतर्गत कुंदह पंचायत स्थित प्राणपुर NH 17 से बलिया-सिमर जाने वाली सड़क में बना पुल ध्वस्त हो गया है। जानकारी मुताबिक बिहार सरकार में JDU कोटे से मंत्री बने रत्नेश सादा के गृह पंचायत में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा करीब पांच साल पहले यह पुल बनवाया गया था।

पुल के गिरने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे देखते ही देखते पुल ने जल समाधि ले ली। ग्रामीणों ने पुल के निर्माण में भ्रष्टार के आरोप लगाए हैं। पांच साल में ही पुल के टूटने पर सवाल उठ रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…