बिहार : निकाय कर्मियों को मिलेगा 7वें वेतन आयोग का लाभ

नगर निगम एवं नगर परिषद के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा। नगर निकाय अपने कर्मचारियों को आंतरिक स्रोतों से इसका लाभ दे सकते हैं। शुक्रवार को नगर विकास एवं आवास विभाग में इस संबंध में पत्र जारी किया है।

दो दिन पहले विभाग ने नगर निकाय के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के लाभ लेने पर रोक लगा दी थी। जिसका पटना नगर निगम सहित अन्य निकायों में विरोध हुआ था। नगर विकास एवं आवास विभाग के उपसचिव अजय कुमार की ओर से शुक्रवार को जारी पत्र में कहा गया है नगर निकाय स्वायत्त संस्था हैं, इसीलिए वह अपने स्तर से कर्मचारियों को लाभ देने से संबंधित निर्णय ले सकते हैं। पत्र में कहा गया है कि नगर निकाय अपने आंतरिक स्रोत की राशि को सातवां वेतनमान देने में इस्तेमाल कर सकते हैं। पटना नगर निगम के सशक्त अस्थाई समिति के सदस्य डॉ. आशीष सिंह ने इसके लिए राज्य सरकार को धन्यवाद दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    सीएम सम्राट चौधरी बोले- जीविका दीदियों के सुझाव पर बढ़ी पेंशन और 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 2446 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

    Share Add as a preferred…

    राजद विधायक ओसामा शहाब को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमीन विवाद मामले में मिली अग्रिम जमानत

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *