बिहार : नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मांग में भरा सिंदूर

सारण : नगर पंचायत क्षेत्र के एक गांव में घर से बधार गई दलित समुदाय की नाबालिग लड़की से युवक ने दुष्कर्म किया। फिर उसके माथे में सिंदूर भी लगा दिया गया। घटना से गांव में तनाव है। थानाध्यक्ष धनंजय राय ने गुरुवार को नामजद अभियुक्त जीतेश उर्फ गेलहा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

नाबालिग ने फर्द बयान में बताया कि बुधवार रात सात बजे के बाद शौच के लिए जा रही थी। तभी गांव के जीतेश व अन्य चार लड़के पीछे से पकड़ मुंह बांध कर उत्तर की तरफ ले गए। जीतेश ने दुष्कर्म किया और माथे में सिंदूर लगा दिया। उसके साथ गए लड़के चारों तरफ से उसे घेरे हुए थे। जीतेश व उसके साथी ने मारपीट कर धमकी दी कि किसी को बताओगी तो तुम्हारे खानदान को उजाड़ देंगे। बाद में अन्य महिलाओं को देख सभी भाग गए।

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading