बिहार : तपिश से मिली राहत ठनका से पूर्वी बिहार में तीन की गई जान

भागलपुर : तेज धूप व गर्मी ने गुरुवार की दोपहर तक परेशान किया। दोपहर बाद बादल छाए तो तपिश से राहत मिली, लेकिन उमस ने लोगों को उबाल डाला। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो 19 मई तक भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। इधर, पूर्वी बिहार के भागलपुर, बांका और मुंगेर में गुरुवार की दोपहर बारिश के दौरान हुए वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। वज्रपात की चपेट में आने से भागलपुर के पीरपैंती स्थित बाबूपुर दियारा में मवेशी चरा रहे पिंटू यादव(35), बांका के बौंसी स्थित बंधुआ कुरावा के असनाहा गांव में जयप्रकाश मंडल(50) और मुंगेर के टेटियाबंबर में डढ़ियार गांव के फंटूश कुमार (30) की मौत हो गई और चार लोग जख्मी हो गए।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को बड़ा फैसला: दोपहिया के बाद अब ऑटो, टेंपो और ट्रैक्टरों पर बढ़ेगी सख्ती; पीएसए ऐप (PSA App) से होगी रोजाना समीक्षा

    Share Add as a preferred…