बिहार : जल्दी ही शुरू होगा मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम

बिहार : राज्य सरकार जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गयी है। इसके जून के बाद शुरू होने की संभावना है। इसको लेकर कैबिनेट विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने जनता दरबार को लेकर जिलों को धनराशि भी भेज दी है। जिलों को 38 लाख रुपए भेजे गए हैं। हालांकि उनसे यह भी कहा गया है कि पैसा खर्च न होने की स्थिति में उसे 31 मार्च 2025 तक लौटा देना है।

मुख्यमंत्री का जनता दरबार लोस चुनाव के कारण फिलहाल स्थगित है। चुनाव आचार संहिता के कारण इसका कार्यान्वयन नहीं हो रहा है, लेकिन चुनाव के बाद इसके शुरू होने की संभावना है। इसलिए कैबिनेट विभाग इसे लेकर पहल कर रहा है। इसी के तहत विभाग ने वर्ष 2024-25 के लिए जिलों को पैसा भेजा है। अपर सचिव सुमन कुमार ने सभी डीएम को पत्र भेजकर राशि की जानकारी दी है। जनता के दरबार में सोमवार को आम लोगों की समस्याएं सुनते हैं।

Related Posts

दानापुर में ‘मूर्ति चोरनी’ का खेल खत्म! छोटी देवी मंदिर से पीतल की मूर्तियां गायब करने वाली गीता देवी गिरफ्तार; CCTV ने खोल दिया राज

Share Add as a preferred…

Continue reading
भागलपुर में शराब माफिया के ‘मेगा’ प्लान पर फिरा पानी! झारखंड से सहरसा जा रही 847 लीटर विदेशी शराब जप्त; सनोखर पुलिस की बड़ी कामयाबी

Share Add as a preferred…

Continue reading