बिहार : चोरी करने गये चोर ने महिला के साथ किया दुष्कर्म

बिहार में अपराध चरम पर है। राज्य में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला वैशाली जिले से सामने आया है, जहां चोरी की नीयत से घर में घुसे अपराधी ने शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। चोर को जब घर से कोई कीमती सामान नहीं मिला तब उसने घर में मौजूद महिला के हाथ-पैर बांध कर उसके साथ दुष्कर्म किया और बिना चोरी किए ही मौके ‌से फरार हो गया।

सूचना के अनुसार, यह घटना वैशाली जिले के हरिलोचनपुर थाना क्षेत्र की है। दरअसल, चोर आधी रात को चोरी करने एक घर में घुसा था। वहीं उसने महिला को अकेली घर में देखकर अपनी हवस का शिकार बना लिया और भाग गया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है। महिला ने पुलिस से यह शिकायत की है कि एक व्यक्ति उसके घर में चोरी के लिए घुसा था लेकिन जब घर में कुछ नहीं मिला तो उसने उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

वैशाली एसपी हरिकिशोर राय ने बताया कि मौके पर महुआ एसडीपीओ और स्थानीय थाना पुलिस की टीम को भेजा गया है। इसके बाद पीड़िता को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात चोर पर FIR दर्ज कर लिया है।

  • Related Posts

    नीतीश कुमार फिर बने जेडीयू के निर्विरोध ‘कैप्टन’; दिल्ली में मिली राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान, भागलपुर सांसद अजय मंडल ने दी बधाई

    HIGHLIGHTS: दिल्ली स्थित जेडीयू मुख्यालय…

    Continue reading
    भागलपुर के पूर्व विधायक अजीत शर्मा को बड़ी राहत! कोविड उल्लंघन मामले में कोर्ट ने किया बरी; साक्ष्य के अभाव में मिली ‘क्लीन चिट’

    HIGHLIGHTS: MP/MLA कोर्ट का बड़ा…

    Continue reading