बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश के आसार

दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने के बाद के बारिश के आसार बढ़ गए हैं। मंगलवार को राज्य के तराई वाले इलाके में जमकर वर्षा हुई। वहीं प्रदेश के अन्य भागों में हल्की फुहारें रिकार्ड की गई। बुधवार को प्रदेश में बारिश में वृद्धि होने के आसार हैं।

बारिश के कारण वातावरण में नमी काफी बढ़ गई है। शाम को राजधानी में हवा नम रही। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि राज्य के उत्तर-पश्चिम भाग से लेकर बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ लाइन बनी हुई है।

इन जिलों में बारिश के आसार

इसके अलावा प्रदेश के कुछ भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्की वर्षा हुई। पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी जिले के एक या दो स्थानों पर अति भारी वर्षा व मधुबनी, सुपौल एवं गोपालगंज जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। पटना समेत दक्षिणी भागों में गरज-तड़क के साथ छिटपुट वर्षा के आसार है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई।

कहां कितनी बारिश दर्ज की गई

सीतामढ़ी के (बाजपट्टी) में 74.6 मिमी सर्वाधिक वर्षा, पटना जिले के पुनपुन में 18.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस जबकि 41.5 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में प्रदेश का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा सिद्धि, चाईंबासा , पाकुड़, साहेबगंज व रक्सौल से होकर गुजर रही है।

Related Posts

मालदा मंडल में बड़ा सिग्नलिंग अपग्रेड: नवपाड़ा महिषासुर हॉल्ट पर IBS प्रणाली शुरू, ट्रेन संचालन होगा और तेज व सुरक्षित

Share Add as a preferred…

Continue reading
गर्मी से पहले ही तैयारी पूरी: पूर्व रेलवे ने स्टेशनों पर लगाए सैकड़ों वाटर कूलर, यात्रियों को मिलेगी राहत

Share Add as a preferred…

Continue reading