बिहार के 14 जिलों में आज भी झुलसाएगी गर्मी

बिहार : पटना सहित प्रदेश में दो दिनों तक गर्मी से राहत के आसार नहीं है। इसके बाद शुक्रवार से अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है। वहीं बुधवार को राजधानी पटना सहित सूबे के 14 जिलों में भीषण गर्मी का रेड और ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है। उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिणी भागों के जिलों के एक या दो स्थानों पर उमस भरी गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार तक प्रदेश वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। लेकिन, 15 जून से प्रदेश के कुछ जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। इधर, राजधानी समेत पटना जिले में राजस्थान के मरुस्थल से आने वाली गर्म पछुआ का प्रवाह लगातार जारी है। इससे दक्षिण बिहार के लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हो रहा है।

हालांकि दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर बिहार के लोगों को गर्मी से आंशिक तौर पर राहत है। मंगलवार को पटना सहित 15 शहर भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहे। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 46.5 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर रहा।

ये भी पढ़े..

भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

Share Add as a preferred…

भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *