बिहार के सात जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

बिहार के सात जिलों में मंगलवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं पश्चिम बिहार और दक्षिण-मध्य भागों के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का ऑरेंज, जबकि उत्तर-मध्य एवं दक्षिण-पश्चिमी भागों के जिलों के एक-दो स्थानों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, किशनगंज, अररिया, औरंगाबाद में भारी बारिश का अलर्ट है।जबकि सोमवार को प्रदेश के 30 जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई। इस दौरान सहरसा, मधेपुरा, रोहतास, भभुआ, कटिहार, औरंगाबाद, सीवान जिले के कुछ स्थानों पर 50 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। 21 जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। 13 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई, जबकि पटना के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 38.2 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद रहा। पटना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना में सोमवार को सूरज के तेवर तल्ख रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ।

राजधानी का मौसम बुधवार से एक बार फिर करवट ले सकता है। पिछले सप्ताह पटना जिला के विभिन्न क्षेत्रों में हुई हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के बाद रविवार और सोमवार को राजधानी में बारिश नहीं हुई। जिस कारण सूरज के तेवर तल्ख होने से लोगों को मत भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को राजधानी के कुछ इलाकों में गरज व चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं मंगलवार देर शाम से बादल छाए रहने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, बोले– 21 साल में विकास के लगभग हर पैमाने पर पीछे है बिहार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    आवास योजना में फोटो के नाम पर ₹500 वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा; मुखिया से जवाब मांगने पर बढ़ा विवाद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading