बिहार के महावीर मंदिर की ओर से रामलला को सोने का तीर-धनुष किया जाएगा भेंट

महावीर मंदिर पटना की ओर से राम मंदिर निर्माण में 10 करोड़ रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की गई थी। इसमें से 2 करोड़ की अंतिम किश्त 19 जनवरी को श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र को सौंप दी जाएगी।

महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि 2020 में जिस दिन श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का खाता खुला था, उसी दिन महावीर मंदिर की ओर से दो करोड़ रुपये की पहली किश्त दी गयी। वर्ष 2021, 2022 और 2023 में लगातार इतनी राशि दी जाती रही। आचार्य किशोर कुणाल ने बताया किं महावीर मंदिर की ओर से रामलला को सोने का तीर-धनुष भेंट किया जाएगा।

अमावा राम मंदिर न्यास के सचिव के तौर पर आचार्य किशोर कुणाल स्वर्ण जड़ति तीर-धनुष श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र को 19 जनवरी को सौंपेंगे। ढाई किलो वजन का यह तीर-धनुष तांबे के बेस पर स्वर्ण जड़ित है। चेन्नई की कंपनी ने इिसे तैयार किया है।

Related Posts

मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए माँ दुर्गा की विभिन्न रूपों की पूजा करें

Share Add as a preferred…

Continue reading
ईद-उल-फितर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में किया भ्रमण, विभिन्न खानकाहों में जाकर दी बधाई

Share Add as a preferred…

Continue reading