बिहार के तापमान में कल से गिरावट के आसार हो सकती है बारिश

पटना। पटना सहित राज्यभर में अधिकतम तापमान में शनिवार से गिरावट की उम्मीद है। अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। 16 जून से सूबे में थंडरस्टॉर्म की गतिविधि बढ़ने के कारण प्रदेश के अधिकतर शहरों में गरज व चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।पटना में भी बारिश के आसार हैं।

हालांकि, शुक्रवार तक लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इस दौरान पटना सहित दक्षिण बिहार के ज्यादातर शहर हीट वेव की चपेट में रहेंगे। वहीं उत्तर बिहार के कुछ जगहों पर गर्म दिन रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बक्सर, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास में लू का रेड और भोजपुर, अरवल, गया, सारण, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, सीवान, वैशाली में लू का ऑरेंज अलर्ट है।

पटना समेत 17 शहर रहे भीषण गर्मी और लू की चपेट में

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पटना सहित प्रदेश का 17 शहर भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहा। इस दौरान गया, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, जीरादेई अरवल भीषण गर्मी और पटना, छपरा, डेहरी, मोतिहारी, शेखपुरा, गोपालगंज, बिक्रमगंज, मुंगेर लू की चपेट में रहा।

Related Posts

रोहतास में भोजपुरी स्टार्स की ‘नई रीत’: अपनी शादी से पहले 11 बेटियों के हाथ किए पीले; अंकुश-राजा ने निभाई भाई की रस्म, घर बसाने का सामान भी दिया

Share Add as a preferred…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *