बिहार के इन 5 जिलों में भारी वर्षा का रेड अलर्ट

राजधानी पटना समेत प्रदेश में मानसून का प्रभाव बना हुआ है। इसके कारण प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, गुरुवार को पटना सहित प्रदेश के अधिसंख्य भागों में मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है।

राज्य के पांच जिलों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, किशनगंज, शिवहर में अत्यधिक भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, दरभंगा, पूर्णिया जिले में अति भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के शेष जिलों के अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है।

राज्य में उमस भरी गर्मी का प्रभाव

राज्य के अलग-अलग स्थानों पर वर्षा होने से नमी में वृद्धि से उमस भरी गर्मी का प्रभाव बना हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। पटना (संपतचक) में 23.4 मिमी, किशनगंज (तैबपुर) में सर्वाधिक वर्षा 84.2 मिमी दर्ज हुई।

बुधवार को पटना व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के कारण उमस की स्थिति बनी रही।

पटना समेत 21 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, 37.9 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

इन जगहों पर दर्ज हुई वर्षा

अररिया के जोकिहाट में 78.4 मिमी, पूर्णिया के बैसा में 72.6 मिमी, किशनगंज के चरघरिया में 70.2 मिमी, किशनगंज में 68.0 मिमी, अररिया में 58.0 मिमी, बक्सर के सिमरी में 37.8 मिमी, सुपौल के भीमनगर में 34.4 मिमी, मुजफ्फरपुर के बोचहा में 30.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

वहीं, गोपालगंज के भोरे में 27.8 मिमी, औरंगाबाद में 25.8 मिमी, पटना के संपत्तचक में 23.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

  • Related Posts

    पप्पू यादव गिरफ्तार: पटना आवास पर हाईवोल्टेज ड्रामा; सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस तो भड़के सांसद, बोले- ये मुझे मार देंगे, थाने नहीं कोर्ट जाऊंगा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading