बिहार : कांग्रेस विधायकों संग खड़गे की बैठक आज

बिहार में बदली राजनीतिक परिस्थिति पर कांग्रेस समीक्षा करेगी। शनिवार को कांग्रेस विधायकों की बैठक में बिहार की राजनीतिक स्थितियों पर चर्चा होगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बिहार के विधायकों के आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी पर बात करेंगे। बिहार की सत्ता से कांग्रेस के अलग होने के बाद आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पर क्या प्रभाव होगा, इसकी क्षेत्रवार समीक्षा की जाएगी। जदयू के इंडिया गठबंधन से अलग होने के बाद लोकसभा चुनाव में कितनी सीटों पर कांग्रेस का दावा हो सकता है, इसका भी आकलन होगा। किस सीट पर अधिक मजबूत दावेदारी होगी, इसके लिए विधायकों से राय ली जाएगी। बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान सहित सभी विधायक मौजूद रहेंगे।

आगामी बजट सत्र में विधानसभा और विधान परिषद में कांग्रेस किस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगा, इस पर भी राय बनेगी। लगभग 17 माह तक चली महागठबंधन सरकार की प्रमुख उपलब्धियों पर भी चर्चा होगी। खास कर जाति आधारित गणना का श्रेय कांग्रेस लेने का प्रयास करेगी। बजट सत्र के दौरान विधानमंडल में शिक्षकों की नियुक्ति, रोजगार, पंचायत प्रतिनिधियों के भत्ता में वृद्धि सहित अन्य उपलब्धियों को अपने खाते में बताएगी।

  • Related Posts

    नालंदा में 3 करोड़ की ‘महा-चोरी’ का पर्दाफाश! अस्थावां पुलिस की बड़ी कामयाबी; पूर्व मुखिया के घर से चोरी हुए गहनों के साथ 5 गिरफ्तार?

    HIGHLIGHTS: शेरपुर गांव में हुई…

    Continue reading
    बक्सर में ‘खौफनाक’ लापरवाही! तड़पती गर्भवती का इलाज करने से इनकार; चक्की PHC प्रभारी से शोकॉज, ANM पर लगा ‘बेरहमी’ का आरोप

    HIGHLIGHTS: सुशासन के स्वास्थ्य तंत्र…

    Continue reading