बिहार एसटीएफ और बंगाल पुलिस ने कुख्यात सोना लूटेरा नागेन्द्र यादव को किया गिरफ्तार, 50 ग्राम सोने का हार किया बरामद

बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और बंगाल पुलिस की साझा कार्रवाई में कुख्यात वांछित सोना लुटेरा नागेंद्र यादव को सिवान जिला के दरौदा थाना क्षेत्र से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी से पुलिस पूछताछ में जुटी है।

गिरफ्तार सोना लुटेरा नागेंद्र यादव पर पश्चिम बंगाल के रानीगंज आसनसोल सैनिक ज्वेलर्स से डेढ़ करोड के ज्वेलरी की डकैती में शामिल रहा है। जिसका संबंध खालिद हुसैन ग्रुप से है। पुलिस ने इसके पास से लूटा गया 50 ग्राम सोने का हार बरामद किया है।

फिलहाल पुलिस की पुछताछ जारी है। गिरफ्तार वांछित कुख्यात सोना लुटेरा पर दर्जनों मामले का आरोपित है। जिसकी लंबे समय से पुलिस को तलाश थी। पुलिस नागेन्द्र यादव की गिरफ़्तारी को बड़ी कामयाबी मान रही है।

  • Related Posts

    बिहार दिवस समारोह में आईपीआरडी पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र, वर्चुअल सेल्फी प्वाइंट पर उमड़ी भीड़

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    बिहार दिवस पर गन्ना उद्योग विभाग का फोकस: रोजगार, किसानों की आय और उद्योग पुनर्जीवन पर जोर

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading