बिहपुर : तेज रफ्तार ट्रक ने मां बेटे को कुचला, मौत

बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 इंदिरा मंच के पास सोमवार शाम पांच बजे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया। दोनों को अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया जहां दोनों की मौत हो गई। मृतकों में बिहपुर की धर्मपुररत्ती पंचायत के वार्ड-एक निवासी माला देवी पति रमेश शर्मा उर्फ कारे (45) व इनके पुत्र कुंदन शर्मा (25) शामिल है।

कुंदन नारायणपुर में किसी निजी अस्पताल में मां का इलाज कराकर बाइक से एनएच 31 होकर घर लौट रहा था। इंदिरा मंच के पास नवगछिया से खगड़िया की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। सूचना मिलते ही बिहपुर व भवानीपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व घायलों को उठाकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर परिजन भी रोते-बिलखते अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने कहा कि ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। चालक मौके से फरार हो गया। आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    मोहब्बत में इंकार के बाद थाने पहुंची युवती, पुलिस की मौजूदगी में मंदिर में कराई गई शादी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़, राज्यसभा नामांकन के बाद नए सीएम को लेकर तेज हुई चर्चा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading