बिक्रम, बक्सर और डेहरी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे सभा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को बिहार के तीन लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। वे तीनों लोकसभा क्षेत्र में लोगों से एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगेंगे।

जानकारी के अनुसार पीएम की पहली सभा पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में बिक्रम के कृषि भवन में होगी। पहली सभा 11.30 बजे है। पीएम की दूसरी सभा काराकाट लोकसभ क्षेत्र में डेहरी, सुअरा हवाई अड्डा मैदान में दिन के डेढ़ बजे है। पीएम की तीसरी सभा बक्सर के अहिरौली में होनी है।

लोकसभा चुनाव में पीएम का यह नौवां बिहार दौरा है। इसके पहले पटना में एक रोड शो के अलावा पीएम जमुई, नवादा, गया, पूर्णिया, अररिया, मुंगेर, दरभंगा, हाजीपुर, वैशाली, सारण, महाराजगंज और पूर्वी चम्पारण में चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं।

वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 26 को काराकाट, आरा और नालंदा में सभा करेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 23 जून 2026 का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *