बांका में छात्र को मिला खाने में सांप का टुकड़ा

बांका। जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर लकड़ीकोला स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार की रात भोजन खाने से करीब 10 छात्र बीमार हो गए। छात्रों का आरोप है कि उनके खाने में मरे हुए सांप का टुकड़ा पाया गया।

सभी छात्र देर रात सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने इलाज किया। हालांकि सभी छात्र खतरे से बाहर बताए गए हैं। डा. रविकांत ने बताया कि 10 से अधिक छात्र गुरुवार देर रात अस्पताल आए थे, जिनको ़फूड प्वाइजनिंग की परेशानी थी। सभी का इलाज किया गया। सभी स्वस्थ हैं। छात्रों ने इसकी शिकायत टाउन थाना पुलिस को भी देर रात ही की थी।

  • Related Posts

    बिहार दिवस पर सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता, विजेताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित

    पटना, 23 मार्च 2026: राजधानी…

    Continue reading
    मॉरीशस के प्रधानमंत्री को बिहार आने का निमंत्रण, सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

    पटना/मॉरीशस, 23 मार्च 2026: बिहार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *