बांका: फायरिंग के बाद पहुंची पुलिस टीम पर हमला

बांका : अमरपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर पंचायत अंतर्गत विशंभरचक गांव के समीप तालाब खुदाई के दौरान मिट्टी उठाव को लेकर शुक्रवार की देर रात दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। गोलीबारी की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वो ने ईंट-पत्थर चलाकर हमला कर दिया।

थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा एवं लड्डू यादव के बयान पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। छह लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने हमले को लेकर दो महिला समेत चार को गिरफ्तार किया है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में बीड़ी श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना को लेकर जागरूकता शिविर, आवेदन प्रक्रिया में भी मिली मदद

    Share Add as a preferred…