बांका :अपहृत नाबालिग की हत्या, तालाब में मिला शव

दो दिनों पूर्व अपहृत 14 वर्षीय बालक दिलखुश की बदमाशों ने हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया। दिलखुश का शव रजौन थाना क्षेत्र के शिकानपुर गांव में पानी भरे तालाब से रजौन पुलिस ने बुधवार को बरामद किया। दिलखुश के पिता रामदेव यादव ने गांव के ही अघो यादव समेत उसके तीन पुत्रों विभाष, प्रभाष व निर्मल पर अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाया है। रामदेव ने 2 जनवरी को ही रजौन थाना में लिखित आवेदन देकर अपने पुत्र के अपहरण करने का आरोप उन लोगों पर लगाया था। बुधवार को दिलखुश का शव गांव के ही पानी से भरे एक कथित तालाब से बरामद किया गया। घटना के पीछे की वजह पुरानी दुश्मनी है।

इस बीच बुधवार को रजौन पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया। घटना के बाद मृतक के माता-पिता सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। रजौन थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी मृतक के पिता के बयान पर एक दिन पूर्व भी दर्ज कर ली गई थी। पिता ने पुत्र लोगों के विरुद्ध अपहरण करने का आरोप लगाया था।

आरोप घर से किया गया था अपहरण

दर्ज प्राथमिकी में मृतक के पिता रामदेव यादव ने कहा था कि 1 जनवरी को करीब 500 बजे शाम को उक्त लोग गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। मना करने पर पुत्र को जान से मारने की धमकी भी दी थी। उस दिन सभी लोग बहियार अपने पुत्र को घर में सोता छोड़कर चले गए। रात को करीब 1200 बजे जब घर पहुंचे तब पुत्र घर पर नहीं था। काफी खोजबीन के बाद भी पुत्र का कहीं पता नहीं चला। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

  • Related Posts

    सीवान जंक्शन पर ‘नशे’ के सौदागर पर एक्शन! 3.5 किलो चरस के साथ 3 तस्कर दबोचे गए; मुरादाबाद भेजने की थी ‘हाई-प्रोफाइल’ तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    जगदीशपुर में ‘ब्राउन शुगर’ के खिलाफ महा-संग्राम! ग्रामीणों ने दारोगा को दिया ‘क्लीन चिट’; अब नशे के सौदागरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की मांग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading