बांका:सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती

बाँका नगर कार्यालय में भारतरत्न , पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयीजी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए उनकी तस्वीर पर अपनी श्रद्धा सुमन किया।

कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बाँका के विधायक श्री रामनारायण मंडल जी, भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी मनीष पांडे जी,जिला प्रभारी श्री राजकुमार सिंह जी, जिला अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा जी, भाजपा आईटी सोशल मीडिया क्षेत्रीय प्रभारी रंजीत यादव,कार्यक्रम प्रभारी सुभाष साह जी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्री विकास सिंह जी, पूर्व अध्यक्ष श्री केदार सिंह जी,विजय कांत दास जी,श्री महेश गुप्ता जी, जिला उपाध्यक्ष श्री मुकेश सिन्हा जी,श्री पंकज घोष जी एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

IMG 20231225 WA0131

भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी रंजीत यादव ने कहा :- ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी जी ने देश में विकास, सुशासन और गरीब कल्याण की संकल्पना को साकार किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में रक्षा एवं विज्ञान के क्षेत्र में भारत की एक मजबूत पहचान वैश्विक क्षितिज पर स्थापित की।

माँ भारती के मस्तक को सदैव ऊंचा रखने के लिए उनका योगदान इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है।अटल जी की कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं संगठन को सशक्त बनाने में उनकी अनन्य भूमिका हमारे लिए प्रेरणीय है।ऐसे अद्वितीय राष्ट्रभक्त श्रद्धेय अटल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

  • Related Posts

    भागलपुर और बांका में ‘विकास का महा-मंगलवार’! CM नीतीश आज देंगे ₹1151 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात; बैजानी में जनसंवाद और कटोरिया में योजनाओं की झड़ी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading